बीबीसी हिन्दी का नया ऐप, ऐसे करें डाउनलोड

बीबीसी हिन्दी का नया ऐप
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट

बीबीसी हिन्दी ने गुरुवार को अपना नया ऐप लॉन्च किया है.

ख़बरों की दुनिया से अप टू डेट रहने के लिए BBC World Service का नया ऐप डाउनलोड करें.

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ऐप में अपनी पसंदीदा भाषा हिन्दी चुनें. नया ऐप आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगा.

नया ऐप डाउनलोड करें

प्लीज़ ध्यान दें. ये ऐप ब्रिटेन या अमेरिका में नहीं है. इस ऐप में इंग्लिश भाषा नहीं है.

BBC World Service ऐप के बारे में

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
दिनभर
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

BBC World Service ऐप एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको कई भाषाओं में बीबीसी की भरोसेमंद ख़बरें मिलती हैं.

अपनी पसंद की भाषा चुनें और उस भाषा के लिए ख़ास तौर पर काम करने वाले बीबीसी के पत्रकारों की टीम की तैयार की गई ख़बरें पढ़ें.

ये पत्रकार क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर रिपोर्टिंग करते हैं.

भरोसेमंद पत्रकारिता के ज़रिए ताज़ा जानकारियों से अपडेट रहें. जो ख़बरों में स्पष्टता लाती है. साथ ही ग़लत और भ्रामक जानकारियों के फैलने से सावधान रहें.

लाइव रिपोर्टिंग और लाइव टीवी देखें, पॉडकास्ट सुनें और वीडियो कवरेज देखें. ये सब कुछ आपको एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर मिलेगा.

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार, प्रमुख ख़बरें और विश्लेषण

हेडलाइंस, फीचर और एक्सपर्ट्स एनालिसिस

ब्रेकिंग न्यूज़ और लाइव रिपोर्टिंग

करंट अफ़ेयर्स के बारे में अप टू डेट रहें

इन्वेस्टिगेशन और एक्सप्लेनर

इन डेप्थ रिपोर्टिंग, विस्तृत लेख और वीडियो, जो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय कहानियों की पड़ताल करते हैं.

साथ ही ऐसे एक्सप्लेनर जो ग़लत सूचना को दूर करते हैं और जटिल ख़बरों को आसान बनाते हैं.

बीबीसी हिन्दी का नया ऐप

पॉडकास्ट और वीडियो

वो ख़बरें जो ज़्यादा जानकारी और अलग-अलग नज़रिए पेश करती हैं. उन्हें पॉडकास्ट और वीडियो के ज़रिए सुनें और देखें.

लाइव टीवी

बीबीसी हिन्दी पर टीवी का लाइव स्ट्रीम किया जाता है, जिसमें न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण, चर्चाएँ और डॉक्यूमेंट्री हर दिन 24 घंटे उपलब्ध हैं.

मुख्य ख़बरों के लिए अलर्ट

पुश अलर्ट के लिए ऑप्ट-इन करें, जिससे आपको अपने डिवाइस पर तुरंत नोटिफ़िकेशन मिलेंगे.

बीबीसी के बारे में

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ब्रिटेन का पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर है. बीबीसी टीवी, रेडियो, डिज़िटल और सोशल चैनल्स पर भरोसेमंद ख़बरें और विश्लेषण देता है. साथ ही इसके प्लेटफ़ॉर्म्स पर मनोरंजन के प्रोग्राम भी होते हैं.

ये व्यावसायिक /e राजनीतिक नियंत्रण से स्वतंत्र है. ये रॉयल चार्टर के अंतर्गत काम करता है, जो ऐसी स्वतंत्रता की गारंटी देता है.

बीबीसी न्यूज़ ग्रुप के ब्यूरो 54 देशों के 64 शहरों में हैं.

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस क्या है?

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस दुनिया भर में 45 भाषाओं में समाचार और समसामयिक घटनाओं से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराती है. इनमें अंग्रेज़ी भी शामिल है. यह सामग्री वीडियो, ऑडियो और ऑनलाइन माध्यमों के ज़रिए प्रसारित की जाती है.

मुख्य रूप से बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के माध्यम से बीबीसी हर सप्ताह 50.3 करोड़ लोगों तक पहुँचता है.

अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ देने वालों के बीच विश्वास, विश्वसनीयता और स्वतंत्रता के मामले में बीबीसी को ग्लोबल ऑडियंस पहले स्थान पर रखते हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.