रुझानों में टीवीके आगे, विजय के माता-पिता क्या बोले?

वीडियो कैप्शन, रुझानों में टीवीके आगे, विजय के माता-पिता क्या बोले?
रुझानों में टीवीके आगे, विजय के माता-पिता क्या बोले?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार डीएमके और एआईएडीएमके गठबंधन के अलावा तीसरे दल ने भी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई है. यह दल तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता विजय की टीवीके पार्टी है.

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों मतगणना हो रही है, यहां पर बहुमत का आंकड़ा 118 है.

फ़िलहाल टीवीके111 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है.

विजय के परिवार में जश्न मनाने की शुरुआत हो चुकी है. उनकी मां ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि वह बहुत खुश हैं और वहीं उनके पिता का कहना है कि विजय तमिलनाडु में बड़ा बदलाव लेकर आएंगे.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)