ट्रंप बोले- पेरिस जल्द ही एक मुस्लिम शहर बनने जा रहा है

वीडियो कैप्शन, ट्रंप बोले- पेरिस जल्द ही एक मुस्लिम शहर बनने जा रहा है
ट्रंप बोले- पेरिस जल्द ही एक मुस्लिम शहर बनने जा रहा है
प्रकाशित

अमेरिकी राष्ट्रपति ड्रोनाल्ड ट्रंप ने रिपोर्टरों से बातचीत के दौरान फ़्रांस में जारी प्रदर्शनों पर कहा कि उन्होंने पहले ही फ़्रांस के राष्ट्रपति को देश की सीमाओं को बंद करने की चेतावनी दी थी.

ट्रंप ने कहा, "फ़्रांस में जो हो रहा है वह न तो स्कूलों की वजह से है और न ही किसी अन्य वजह से. यह इमिग्रेशन की वजह से हो रहा है.

उन्होंने कहा, "इमैनुएल मेरे दोस्त हैं. मैंने उन्हें काफी समय पहले बोला था, 'आप फ़्रांस में बहुत बड़ी ग़लती कर रहे हैं. आप दुनिया भर से सभी लोगों को अपने यहां आने दे रहे हैं.' पूरी दुनिया वहां आ रही है."

ट्रंप ने कहा, "और आप जानते हैं, पेरिस जल्द ही एक मुस्लिम शहर बनने जा रहा है और ऐसा नहीं होना चाहिए था."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.